इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी से मचा हड़कंप

Follow Us

जकार्ता। इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह तेज भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई। इसका केंद्र फ्लोरेस द्वीप के उत्तरी तट के पास एंडे से करीब 68 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है।

 

भूकंप के बाद क्षेत्र में 5.6 और 5.9 तीव्रता के दो और झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। तेज भूकंप के मद्देनजर इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी ने संभावित सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।