धरसींवा। गुरुवार रात तेज आंधी-बारिश के बीच झारखंड के गुमला जिले के युवक श्रावण कुमार भगत गहरे नाले में गिर गए। अंधेरे और बिजली गुल होने के कारण मदद की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी। इसी दौरान गंज थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक जितेंद्र साहू और जितेश मांझी ने बारिश के बीच युवक तक पहुँचने के लिए पूरी ताकत लगाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बाद पुलिस ने उसका नाम और पता जाना। पुलिस की इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई की विभागीय अधिकारियों ने भी सराहना की है।
