आधी रात फिर एक्टिव हुए पीएम मोदी, Gen Z को कहा ‘थैंक्यू फ्रेंड्स’, वीडियो पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Follow Us

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए युवाओं (Gen Z) को संबोधित किया। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो संदेश में उन्होंने अपने पिछले वीडियो पर मिले शानदार समर्थन और सुझावों के लिए युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “Thank You Friends… आप सभी का प्यार और विश्वास हमें लगातार प्रेरित करता है।” पीएम मोदी ने कहा कि, देर रात युवाओं से संवाद करना उनके लिए खास अनुभव रहा। उन्होंने भरोसा जताया कि, आने वाले समय में यह जुड़ाव और मजबूत होगा। वीडियो पोस्ट होते ही इसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और कुछ ही मिनटों में लाखों व्यूज दर्ज किए गए।

गौरतलब है कि, इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि, सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित कानून में पेपर लीक के दोषियों के लिए कठोर सजा और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए त्वरित सुनवाई का प्रावधान किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगी।