रायपुर। नवरात्रि के अवसर पर नेताजी कन्हैया लाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी गुढ़ियारी क्षेत्र में भंडारे का वितरण। इस दौरान माता रानी के भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी का आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल रहा। इस अवसर पर सेवा, श्रद्धा और भाईचारे का संदेश दिया गया।
किशन लाल बाजारी ने माता रानी से सभी के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से लोगों में प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना बढ़ती है। इस अवसर पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और जनसेवा, धार्मिक आस्था तथा सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।
