चरौदा में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

Follow Us

गरियाबंद। जिला के विकास खंड छुरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चरौदा में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकापर्ण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि रोहित साहू विधायक, राजिम विधानसभा क्षेत्र शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मीरा ठाकुर अध्यक्ष, जनपद पंचायत छुरा ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में लेखराज ध्रुवा कृषि सभापति, जिला पंचायत गरियाबंद के साथ ही कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चरौदा की सरपंच लालता घनश्याम नागेश, जनपद सदस्य लच्छन कुमार नेताम, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा गरियाबंद के अध्यक्ष इमरान अली, भाजपा मंडल महामंत्री रामलाल कुलदीप, उपसरपंच दिलीप सोरी, ग्राम पंचायत के सभापति नकछेड़ा नागेश, ग्राम समिति अध्यक्ष टीकुम सोरी, बूथ अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, ग्राम पटेल सोमनाथ नागेश, ग्राम प्रमुख रामचरण नागेश सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ होना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। चरौदा और आसपास के गांवों के लोगों को अब छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं या प्राथमिक उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह उप स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के विकास में एक और मील का पत्थर साबित होगा और सरकार जनता के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

एनसीबी और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने 11 मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण

इस दौरान विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों की मांग पर नवीन पंचायत भवन निर्माण की घोषणा की,साथ ही कमारपारा चरौदा में सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख रुपए,व्यावसायिक परिसर शेड निर्माण हेतु, मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण चरौदा, अतिरिक्त कमरा प्राथमिक शाला चरौदा, अतिरिक्त कमरा निर्माण प्राथमिक शाला पटपरपाली जैसे अनेक घोषणाएं की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि चरौदा में इस उप स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक राहत मिलेगी।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सभी मुकाबलों का जिओ हॉटस्टार पर होगा लाइव प्रसारण

उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस सौगात की बधाई देते हुए कहा कि जनहित के ऐसे कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है और सभी को मिलकर इस स्वास्थ्य केंद्र का सदुपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोमल ढ़ीढ़ी जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष सतनामी समाज तहसील परिक्षेत्र,अध्यक्ष सहकारी समिति लचकेरा, हैप्पी सिंग उपसरपंच मडेली, दिशांक चंद्राकर, पुरुषोत्तम गोस्वामी महामंत्री भाजपा मंडल खड़मा, ब्रजलाल, बलिराम नागेश,महेश नागेश, रमादेवी अग्रवाल, सुनीता सिन्हा, धनसिंह टांडे,सुंदर ठाकुर पूर्व सरपंच पटपरपाली, पदुराम मरकाम पूर्व उपसरपंच पटपरपाली, हुमेश्वर कुंजाम,कौशल जगत, डिगेश नागेश, घनश्याम नागेश सरपंच प्रतिनिधि,संतोष ध्रुव, जहूर सिंह नागेश,हाईस्कूल के प्राचार्य ध्रुव, स्वास्थ्य विभाग के सीबी दीवान आदि उपस्थित रहे।