बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में मंगलवार से नया न्यायिक रोस्टर लागू हो गया है। मुख्य न्यायाधीश के प्रभार संभालने के बाद सोमवार शाम जारी यह रोस्टर अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। नई व्यवस्था के तहत विभिन्न मामलों के त्वरित और सुव्यवस्थित निपटारे के लिए दो खंडपीठ, आठ एकल पीठ और दो विशेष पीठ गठित की गई हैं।
Accident News: पेड़ से टकराते ही आग का गोला बना 407 वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान
नए रोस्टर में अलग-अलग प्रकार के मामलों का बंटवारा संबंधित पीठों को किया गया है, जिससे सुनवाई की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है। अदालत में लंबित मामलों के प्रभावी प्रबंधन और न्यायिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। मंगलवार से सभी पीठें अपने-अपने निर्धारित विषयों के मामलों की सुनवाई करेंगी। न्यायालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह रोस्टर अगले आदेश तक लागू रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर इसमें संशोधन किया जा सकता है।
बैंक में कैश जमा करने वालों के लिए जरूरी खबर, सोर्स नहीं बताया तो बढ़ सकती है मुश्किल
