हैदराबाद। पीरजादीगुड़ा के एक तालाब में सॉफ्टवेयर इंजीनियर तेजस्विनी का शव मिलने के बाद मामला रहस्य बन गया है। पुलिस जांच में मंदिर के सीसीटीवी फुटेज से कई अहम सुराग सामने आए हैं, जिनके आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में तेजस्विनी को मंदिर परिसर में जाते हुए देखा गया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि, आखिर किन परिस्थितियों में वह मंदिर पहुंची और उसके बाद तालाब तक कैसे गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि इस घटना में मंदिर से जुड़ी एक मूर्ति भी पानी में जा सकती है, जिसकी तलाश की जा रही है।
जांच के दौरान तेजस्विनी की जीवनशैली से जुड़े कुछ पहलू भी सामने आए हैं। पुलिस को पता चला है कि वह जिस फ्लैट में रह रही थी, उसका किराया काफी अधिक था। इसके अलावा अपार्टमेंट और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, आर्थिक मामलों और किसी अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि, मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
