रायपुर। सांसद एवं राष्ट्रीय संयोजक प्रकोष्ठ संकुल वी.डी. शर्मा अपने दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में सांसद शर्मा का भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वय यशवंत जैन एवं डॉ. नवीन मार्कंडेय ने स्वागत किया। इस अवसर पर सत्कार विभाग प्रदेश संयोजक आकाश विग, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक गोविन्दा गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा सांसद शर्मा बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात् शर्मा मध्यप्रदेश रवाना होंगे।
