रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश की रफ्तार धीमी है, लेकिन मौसम विभाग ने 10 सितंबर से मानसून के फिर जोर पकड़ने की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों में बारिश का दायरा लगातार बढ़ेगा और रायपुर समेत 16 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। सरगुजा और बलरामपुर में भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 सितंबर तक बारिश का असर बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर और बलौदाबाजार तक पहुंच सकता है।
10 सितंबर को मानसून सबसे ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बेमेतरा, बिलासपुर, जशपुर, कोरिया, एमसीबी, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली समेत 16 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 11 और 12 सितंबर को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। हालांकि 8 से 10 सितंबर के बीच होने वाली बारिश से कम नमी वाले खेतों में धान सहित खरीफ फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सोशल मीडिया की दोस्ती का खौफनाक अंजाम: गौरेला में नाबालिग पर केस
