मोदी ने बिरला को जन्मदिन की बधाई दी

Follow Us

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ”एक्स” पर एक संदेश में कहा कि बिरला का सहृदय स्वभाव और संवैधानिक समझ सदन के सार्थक संचालन में अहम भूमिका निभा रही है, जबकि लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने का उनका दृढ़ संकल्प हर किसी को प्रेरित करता है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे एवं सदैव स्वस्थ रखे। प्रधानमंत्री ने कहा, “माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं” और उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना की।

तिलक का शतक बेकार, भारत ए को पाक ए से मिली हार