हादसा देख रुका विधायक का काफिला, रेस्क्यू कर हाईवा चालकों की बचाई जान

Follow Us

रायपुर। गोबरा-नवापारा मुख्य मार्ग पर दो हाईवा वाहनों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों चालक केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान रायपुर से लौट रहे राजिम विधायक रोहित साहू की नजर दुर्घटना पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। विधायक ने आपातकालीन सेवा को सूचना देकर एंबुलेंस बुलवाई और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विधायक की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से समय रहते घायलों को राहत मिल सकी।