ग्रामीण सहकारी बैंक में भीषण आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक

Follow Us

रायगढ़। जिले के लोईंग स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा में रविवार रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरे बैंक परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, बैंक किराए के मकान में संचालित हो रहा था। रात करीब 9:30 बजे परिसर से धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत बैंक प्रबंधन को सूचना दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बैंक प्रबंधक कुणाल कुमार ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बैंक का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। आग की इस घटना में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य उपकरण पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।