ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 24 जुलाई को सुबह 3:29 बजे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन 12 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद 2 अगस्त को मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, हालांकि उनका नक्षत्र वही रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, मंगल का यह गोचर ऊर्जा, आत्मविश्वास, साहस और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करने वाला माना जाता है। इस दौरान कई लोगों के करियर, आर्थिक स्थिति और व्यक्तिगत संबंधों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मंगल ग्रह को पराक्रम, भूमि, साहस और कार्यक्षमता का कारक माना जाता है। ऐसे में इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ सकता है। कुछ राशियों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को अपने फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, मंगल के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 6 राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
तुला राशि:
मंगल की शुरुआत अष्टम भाव से होने के कारण आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी रहेगी. कर्ज, टैक्स या निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. 2 अगस्त के बाद स्थितियां बदलेंगी और भाग्य का साथ मिलने लगेगा. यात्रा, शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. धार्मिक गतिविधियों की ओर भी झुकाव बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि:
मंगल का प्रभाव सप्तम भाव में रहने से वैवाहिक जीवन और साझेदारी में सुधार होगा. अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्तों के योग बन सकते हैं. 2 अगस्त के बाद अष्टम भाव में आने से आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी होगी. गुप्त योजनाओं को सार्वजनिक करने से बचना बेहतर रहेगा. प्रतियोगी छात्रों को सफलता के संकेत मिल रहे हैं।
धनु राशि:
छठे भाव में मंगल का गोचर विरोधियों पर जीत दिला सकता है. नौकरी और प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं. स्वास्थ्य में भी सुधार संभव है. इसके बाद सप्तम भाव में मंगल के आने से रिश्तों और पार्टनरशिप में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा।
मकर राशि:
पंचम भाव में मंगल का प्रभाव शिक्षा, संतान और रचनात्मक कार्यों में सकारात्मक परिणाम देगा. नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है. 2 अगस्त के बाद छठे भाव में मंगल चुनौतियों से निपटने की शक्ति बढ़ाएंगे. पुराने कर्ज से राहत और कामकाज में प्रगति के संकेत हैं।
कुंभ राशि:
चतुर्थ भाव में मंगल घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों को प्रमुख बनाएंगे. वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें. इसके बाद पंचम भाव में मंगल का प्रवेश विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ रहेगा. प्रेम संबंधों में सुधार और नए अवसर मिल सकते हैं।
मीन राशि:
तृतीय भाव में मंगल आत्मविश्वास और साहस बढ़ाएंगे. व्यापार, यात्रा और संपर्कों से लाभ मिलने के योग बनेंगे. भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे. 2 अगस्त के बाद चतुर्थ भाव में मंगल के आने से परिवार और संपत्ति से जुड़े फैसले महत्वपूर्ण होंगे. मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।

