० संयुक्त सुरक्षा बल की सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन कार्यवाही में माओवादी गतिविधियों से संबंधित संदिग्ध सामग्री बरामद
० बरामद सामग्री में नाइट विजन डिवाइस, वायरलेस सेट, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल
बीजापुर। जिले में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान संचालित किया जा रहा है। दिनांक 21.11.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुंजेपर्ती के जंगल-पहाड़ी में माओवादियों द्वारा संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर संयुक्त सुरक्षा बल द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।
दिनांक 22.11.2026 को थाना उसूर से लगभग 20 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित गुंजेपर्ती के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी गतिविधियों से संबंधित संदिग्ध डम्प बरामद किया गया।
बरामद सामग्री में मुख्य रूप से नाइट विजन डिवाइस, वायरलेस सेट, कैमरा, सोल्डरिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैटरी, चार्जर, टॉर्च, एलईडी लैंप, मल्टीमीटर, मेडिकल एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री शामिल हैं। उक्त मामले में थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। बरामद सामग्री के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।
हाईकोर्ट ने डीईओ का आदेश किया निरस्त, शिक्षक को प्रभारी प्राचार्य पद से हटाने का फैसला रद्द
बीजापुर पुलिस की अपील : बीजापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र मे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए लगातार सर्च अभियान डीमाईनिंग की कार्यवही संचालित किए जा रहे हैं। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री को न छुएं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
