भाभी से इश्क़ लड़ा रहे देवर ने 2 साल की मासूम भतीजी को जलते चूल्हे में बिठाया, मौत

Follow Us

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देवर-भाभी के प्रेम प्रसंग के बीच दो साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान चाचा नितिन कुमार लोनिया ने अपनी दो साल की भतीजी को जलते लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक नितिन का अपनी भाभी अंकिता के साथ प्रेम प्रसंग था। 26 अगस्त को अंकिता अपनी दो साल की बेटी को लेकर नितिन के साथ घर से चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर कोनी पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। 7 सितंबर को नितिन, अंकिता और बच्ची वापस घुटकू लौटे।

इसके अगले दिन 8 सितंबर को नितिन का अपने बड़े भाई सुधीर से विवाद हुआ। बाद में भाभी से भी उसका विवाद हो गया। इसी दौरान नितिन ने कथित तौर पर बच्ची को जलते चूल्हे में बैठा दिया। बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी नितिन कुमार लोनिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।