रायपुर के महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में रविवार को आगजनी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित महालक्ष्मी मार्केट की एक होम डेकोरेशन शॉप में अचानक आग लग गई। आग से उठता काला धुआं दूर से दिखाई देने लगा, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

रायपुर प्रेस क्लब में देर रात फायरिंग से मचा हड़कंप, सदस्यता विवाद में युवक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, आग देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महालक्ष्मी मार्केट की एक इमारत की चौथी मंजिल पर लगी। इस मंजिल पर रखे फर्नीचर आग की चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन होना अभी बाकी है।

गजकेसरी योग 2026: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बन रहे है धन लाभ के योग

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।