इश्क, साजिश और आग… बेंगलुरु की ‘कातिल हसीना’ की सनसनीखेज कहानी

Follow Us

बेंगलुरू। राजधानी बेंगलुरू से सामने आए बॉयफ्रेंड मर्डर केस ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती प्रेमा पर अपने प्रेमी किरण की सुनियोजित हत्या का आरोप है। जांच में सामने आया कि, युवती ने प्रेमी को घर बुलाया और ‘स्पेशल प्रपोजल’ के बहाने आंखों पर पट्टी बांधकर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, दोनों की मुलाकात पिछले साल अगस्त में एक टेलीकॉम कंपनी में काम के दौरान हुई थी। करीब 14 फरवरी यानी Valentine’s Day पर दोनों ने रिश्ते की शुरुआत की थी, लेकिन 66 दिन बाद यह रिश्ता खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया।

पूछताछ में सामने आया कि, रिश्ते में तनाव, दूरी और पुराने संबंधों को लेकर विवाद के बाद आरोपी ने बदला लेने की योजना बनाई। जांच एजेंसियों का दावा है कि, वारदात से पहले ज्वलनशील पदार्थ खरीदा गया था और घटना को अंजाम देने की तैयारी पहले से की गई थी। पुलिस को यह भी शक है कि, घटना की रिकॉर्डिंग मोबाइल में की गई हो सकती है, जिसकी जांच जारी है। बेंगलुरू सिटी पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि, सभी एंगल से जांच की जा रही है। इस घटना ने रिश्तों में अविश्वास और जुनूनी हिंसा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।