आसमानी बिजली का कहर: 3 महिलाओं की मौत, कई ग्रामीण झुलसे

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दंतेवाड़ा में 12 ग्रामीण घायल हुए हैं। बीजापुर और मनेंद्रगढ़ में भी महिलाएं काम के दौरान बिजली गिरने से प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है।