रायपुर। यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। अब गाड़ी संख्या 18249/18250 रायपुर–कोरबा–रायपुर (हसदेव एक्सप्रेस) को प्रतिदिन चलाया जाएगा। वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में 4 दिन संचालित होती है, जबकि गाड़ी संख्या 18251/18252 रायपुर–कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में 3 दिन चलती है।रेल प्रशासन ने इन दोनों सेवाओं को 1 अगस्त 2026 से मर्ज करने का निर्णय लिया है। इसके बाद नई व्यवस्था के तहत गाड़ी संख्या 18249/18250 हसदेव एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन आधुनिक 15 एलएचबी कोचों के साथ संचालित होगी, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।
इस बदलाव से रायपुर और कोरबा के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को नियमित और सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी, यात्रियों को बड़ी राहत
