दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजन; सीबीएसई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी श्री जगदीश जी बर्मन होंगे मुख्य अतिथि
बलौदाबाजार-भाटापारा। विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभाओं को पहचानने तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, तार्किक चिंतन, नेतृत्व और नवाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भाटापारा-बलौदाबाजार में 28 से 30 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय ‘कौशल बोध–स्किल एक्सपो-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीबीएसई, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी जगदीश जी बर्मन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। विद्यालय के प्रबंधक अश्विनी शर्मा एवं संदीप गोयल तथा प्रधानाचार्य योगेश पोपट के मार्गदर्शन में आयोजन की तैयारियाँ की जा रही हैं।
शरद पूर्णिमा 2026: चंद्रोदय के समय खुले आसमान के नीचे खीर रखने का महत्व
इस एक्सपो में जूनियर वर्ग (कक्षा VI–VIII) एवं सीनियर वर्ग (कक्षा IX–XII) के विद्यार्थी दस प्रमुख प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। इनमें रेडियो जॉकी, नुक्कड़ नाटक, ट्रेजर हंट, कोलाज मेकिंग, एसटीईएम इनोवेशन चैलेंज, जोड़ो ज्ञान पजल सॉल्विंग चैंपियनशिप, गणितीय मॉडल प्रतियोगिता, एसडीजी कॉन्फ्रेंस, विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी तथा पारंपरिक नृत्य एवं ऑर्केस्ट्रा शामिल हैं।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी संप्रेषण कला, तार्किक क्षमता, टीमवर्क, समस्या-समाधान, वैज्ञानिक सोच और कलात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन करेंगे। रोबोटिक्स, विद्युत परिपथ, यांत्रिक प्रणालियों, गणितीय अवधारणाओं एवं विज्ञान मॉडलों पर आधारित गतिविधियाँ व्यावहारिक ज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देंगी। वहीं, नुक्कड़ नाटक एवं एसडीजी कॉन्फ्रेंस सामाजिक-पर्यावरणीय जागरूकता और सतत विकास के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करेंगे। पारंपरिक नृत्य एवं संगीत के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
शरद पूर्णिमा 2026: चंद्र दोष दूर करने के 5 अचूक ज्योतिषीय उपाय
कौशल-आधारित शिक्षा और सर्वांगीण विकास को समर्पित यह आयोजन विद्यार्थियों को अनुभव, प्रयोग एवं व्यावहारिक गतिविधियों से सीखने, नए विचारों को साकार करने और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगा। विद्यालय परिवार क्षेत्र के समस्त अभिभावकों, शिक्षा-प्रेमियों एवं नागरिकों से अपील करता है कि वे इस तीन दिवसीय शैक्षिक महोत्सव में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें तथा उनकी प्रतिभा और नवाचारों के साक्षी बनें।
स्थान: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर, भाटापारा, जिला बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़।
‘कौशल बोध–स्किल एक्सपो-2026’-जहाँ प्रतिभा को मंच, नवाचार को दिशा और कौशल को नई उड़ान मिलेगी।
शनिवार के उपाय: शनि चालीसा से दूर होंगी परेशानियां, साढ़ेसाती-ढैय्या से राहत
