अस्पताल से घर लौटीं जैस्मिन भसीन, हेल्थ अपडेट देकर बोलीं- ‘अब खतरे जैसी कोई बात नहीं’

Follow Us

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री जैस्मिन भसीन अब पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। दुबई में जन्मदिन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं जैस्मिन को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर अपडेट साझा करते हुए बताया कि अब वह घर पर आराम कर रही हैं और तेजी से स्वस्थ हो रही हैं। दरअसल, 28 जून को दुबई में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान जैस्मिन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बॉयफ्रेंड और अभिनेता अली गोनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बारे में जानकारी दी थी।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जैस्मिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मैं अस्पताल से घर आ गई हूं। आराम कर रही हूं और धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं। चिंता या खतरे जैसी कोई बात नहीं है। आप सभी की दुआओं, प्यार और मैसेज के लिए दिल से शुक्रिया।” इससे पहले जैस्मिन ने एक वीडियो में बताया था कि दुबई के डॉक्टरों ने उन्हें वहीं इलाज कराने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने आगे का इलाज भारत में अपने डॉक्टरों की देखरेख