दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर एवं भिलाई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के नेतृत्व में संयुक्त रूप से आज दुर्ग के महाराजा चौक में शक्कर सत्याग्रह आंदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा भी शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के विरोध में शक्कर का वितरण कर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की महंगाई संबंधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा आम जनता को राहत देने की मांग की।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री देवांगन
आंदोलन के दौरान अरुण वोरा ने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है। आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सरकार को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

