लुधियाना में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो खड़े टिप्पर से टकराया, 3 की मौत-27 घायल; नैना देवी से लौट रहे थे

Follow Us

लुधियाना। लुधियाना के माछीवाड़ा में देर रात श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरा यह टेंपो नैना देवी से माछीवाड़ा आ रहा था। इसी दौरान माछीवाड़ा के नजदीक सड़क पर खड़े एक टिप्पर से टकरा गया। इस दुर्घटना में मरने वालों में एक महिला और 2 लड़के हैं। वहीं घायलों को उपचार के लिए माछीवाड़ा के अस्पताल में दाखिल किया गया है।

टेंपो में सवार लोगों का कहना है कि ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। कीरतपुर के पास भी एक्सीडेंट होते-होते बचा। टेंपो में सवार कुछ लोगों ने कह दिया था कि गाड़ी हम चलाते हैं, लेकिन वह नहीं माना। एक्सीडेंट के बाद टेंपो का ड्राइवर मौके से फरार है।

मरने वाले और घायल लोग सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। माछीवाड़ा थाने के SHO चरणजीत सिंह ने बताया है कि जब देर रात उन्हें हादसे की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि लोगों को इमरजेंसी में प्राइवेट वाहनों में अस्पताल पहुंचा गया था।