हिर्री पुलिस की असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

Follow Us

बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों और अड्डेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा और थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मेड़पार-बाजार, खरकेना, धौराभाठा सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।

नगरीय विकास को नई दिशा देने दो महत्वपूर्ण एमओयू, नगरीय निकायों को मिलेगा वित्तीय, तकनीकी एवं क्षमता विकास का सहयोग

इस दौरान पुलिस ने उदय राम साहू (52 वर्ष), निवासी खरकेना और अश्वनी कुमार कर्माकर (47 वर्ष), निवासी मेड़पार-बाजार के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत देते हुए गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। हिर्री पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने, नशाखोरी करने या कानून व्यवस्था बाधित करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।