गरबा नाइट्स 2026 का भव्य समापन, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया गरबा में हिस्सा

Follow Us

भानुप्रतापपुर । नगर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित गरबा नाइट्स 2026 का भव्य समापन हुआ। चार दिवसीय आयोजन में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने गरबा नृत्य में हिस्सा लिया, वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी गरबा देखने पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। माता रानी की आराधना के बीच प्रतिभागियों ने पारंपरिक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर जिला कलेक्टर कुंदन कुमार अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने माता रानी की आरती में हिस्सा लेकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने गरबा नाइट्स के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता और धार्मिक उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भानुप्रतापपुर एसडीएम अनिकेत अशोक फडतरे, समाजसेवी दीपेश चोपड़ा, वरिष्ठ व्यवसायी मोहन हरद्वानी एवं संजय हरद्वानी उपस्थित रहे। वहीं सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में तिरंजलि गोस्वामी शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन दुबे ने की, जबकि मंच संचालन नरेंद्र शर्मा एवं आस्था दुबे ने किया।

मातृशक्ति की भक्ति और एकजुटता का प्रतीक बना आयोजन
आयोजन के संरक्षक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने कहा कि गरबा नाइट्स का उद्देश्य माताओं-बहनों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां सभी एकजुट होकर मां दुर्गा की भक्ति में झूम सकें। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि नगरवासियों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से जुडऩे का अवसर मिलता रहे।
कार्यक्रम में गजानंद डडसेना, राजेश तिवारी, राकेश रामानी, यश कथूरिया,अनंत गोपाल कोठारी, संजय गोलानी,अविनाश श्रीवास्तव,जुगल किशोर शर्मा,विकास सोनी, प्रदीप नवलानी, लक्ष्मण मखीजा,मोंटी कुलदीप एवं विवेक गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लकी ड्रॉ में बांटे गए आकर्षक पुरस्कार
गरबा नाइट्स 2026 के समापन अवसर पर प्रतिभागियों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। लकी ड्रॉ में स्कूटी का पुरस्कार श्रेया पांडेय, वॉशिंग मशीन हरलीन सिद्धू, एलईडी टीवी उर्वशी दुग्गा तथा मिक्सर ग्राइंडर अंतिम पांडेय को मिला। इसके अतिरिक्त चार प्रतिभागियों को डिनर सेट प्रदान किए गए।

आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वहीं बच्चों को सतलाल चश्मा दुकान की ओर से उपहार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह ने आयोजन की खुशियों को और बढ़ा दिया।

प्रायोजकों का रहा सहयोग
गरबा नाइट्स 2026 के प्रयोजक क्षितिज चोपड़ा ग्रुप एवं सह-प्रयोजक किसान ग्रुप रहे। आयोजन को सफल बनाने में दोनों की सहभागिता रही।

आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका
गरबा नाइट्स 2026 के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों बुलचा ठाकुर, संतोष सचदेव, मैडी खापर्डे, आदित्य गोलानी एवं अभिनव श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय सहभागिता निभाई। गरबा नाइट्स 2026 का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर संगम बना। बड़ी संख्या में नगरवासियों की सहभागिता और प्रतिभागियों के उत्साह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।