द्रोणाचार्य से लेकर असल ज़िंदगी के गुरु तक: हस्तिनापुर के वीर की युवा कास्ट ने टीचर्स डे पर जितेन लालवानी को सरप्राइज़ दिया

Follow Us

मुंबई। सोनी सब का हस्तिनापुर के वीर शो गुरु द्रोणाचार्य (जितेन लालवानी) और उनके शिष्यों के माध्यम से कालातीत गुरु-शिष्य संबंध को जीवंत करता है, जो सीखने, अनुशासन और मार्गदर्शन पर आधारित है। इस शिक्षक दिवस पर शो की युवा कलाकार मंडली ने इस रिश्ते को ऑफ-स्क्रीन भी जीवंत किया और जितेन लालवानी को चॉकलेट्स और दिल से लिखे कार्ड्स देकर आभार व्यक्त किया।

युवा कलाकार, जिनका सेट पर जितेन के साथ विशेष जुड़ाव है, ने यह सरप्राइज़ इसलिए प्लान किया, ताकि वे शूटिंग के दौरान उनसे मिलने वाले मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनका धन्यवाद् कर सकें। सीन और परफॉर्मेंस समझाने से लेकर सलाह देने और कठिन दृश्यों में प्रोत्साहित करने तक, जितेन युवा कलाकारों के लिए ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों ही जगह एक मेंटर बन गए हैं। इस सेलिब्रेशन ने शो के रील-लाइफ गुरु और उनके युवा शिष्यों को एक गर्मजोशी भरे पल में एक साथ ला दिया, जिसमें मुस्कानें, चॉकलेट्स और हाथ से लिखे संदेश शामिल थे। द्रोणाचार्य का किरदार निभा रहे जितेन लालवानी ने साझा किया, “शिक्षक दिवस हमेशा खास होता है, लेकिन मेरे युवा सह-कलाकारों का यह सरप्राइज़ इसे और भी यादगार बना गया। जब आप द्रोणाचार्य का किरदार निभाते हैं, तो स्वाभाविक रूप से गुरु होने की ज़िम्मेदारी का एहसास होता है, लेकिन इन युवा कलाकारों के साथ काम करने से मुझे भी बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्हें हर सीन के साथ आत्मविश्वास से बढ़ते देखना और यह जानना कि वे मेरी छोटी-छोटी बातों को महत्व देते हैं, बेहद संतोषजनक है। चॉकलेट्स और कार्ड्स एक प्यारा इशारा था, लेकिन इस सरप्राइज़ के पीछे का प्यार ही वह चीज़ है जिसे मैं सबसे ज़्यादा याद रखूँगा।”

युधिष्ठिर का किरदार निभा रहे अतहर खान ने साझा किया, “हम जितेन सर के लिए कुछ खास करना चाहते थे, क्योंकि वे सेट पर भी हमारे गुरु जैसे हैं। जब भी हमें किसी सीन को लेकर उलझन होती है, वह हमें समझाते हैं और बताते हैं कि परफॉर्मेंस को बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। हमें लगा कि चॉकलेट्स और कार्ड्स उनके लिए अच्छा सरप्राइज़ होगा, क्योंकि वह हमेशा हमारी देखभाल एक शिक्षक की तरह करते हैं। जब हमने उन्हें सरप्राइज़ दिया, तो उनकी जो प्रतिक्रिया थी, उसने दभी का दिल जीत लिया।” अर्जुन का किरदार निभा रहीं उर्वा सावलिया ने साझा किया, “जितेन सर हमेशा हमें बहुत प्रोत्साहित करते हैं। यदि किसी सीन से पहले हम नर्वस होते हैं, तो वे हमें रिलैक्स होने और परफॉर्मेंस का आनंद लेने के लिए कहते हैं। मुझे लगता है कि यह उनकी सबसे अच्छी बात है, क्योंकि वह हमें सेट पर सहज महसूस कराते हैं। मैं उनके लिए कार्ड बनाने को लेकर बहुत उत्साहित था, क्योंकि शिक्षक दिवस हमारे लिए यह मौका था कि हम उन्हें बता सकें कि हम उनके सहयोग के लिए आभारी हैं।”

सोनी सब पर हस्तिनापुर के वीर सोमवार से शनिवार रात 9:00 बजे देखना न भूलें।