टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ ने बेचे ₹165 करोड़ के शेयर, ब्लॉक डील से घटाई हिस्सेदारी

Follow Us

नई दिल्ली। टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) पैट्रिक रेमन मैकगोल्ड्रिक ने ब्लॉक डील के जरिए करीब ₹165 करोड़ के शेयर बेचकर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है। बीएसई पर हुई इस डील में उन्होंने 21 लाख शेयर औसतन ₹785 प्रति शेयर की कीमत पर बेचे, जो कंपनी की करीब 0.51% हिस्सेदारी के बराबर है।

खेती का तरीका बदला तो किसान राज कुमार बढ़ा उत्पादन और मुनाफा

इस लेनदेन के बाद उनकी हिस्सेदारी 1.13% से घटकर 0.62% रह गई। इन शेयरों को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, 360 वन एसेट मैनेजमेंट और कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट जैसे संस्थागत निवेशकों ने खरीदा। पैट्रिक मैकगोल्ड्रिक लगभग दो दशक तक टाटा टेक्नोलॉजीज से जुड़े रहे और सितंबर 2024 में CEO एवं MD पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.59% गिरकर ₹799.85 पर बंद हुआ। कंपनी का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹890.15 और निचला स्तर ₹507.50 रहा। हाल के तिमाही नतीजों में कंपनी का मुनाफा दबाव में दिखा है। अप्रैल-जून तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ घटकर ₹181 करोड़ रह गया, जो पिछली तिमाही के ₹204 करोड़ से कम है।

https://amritsandesh.com/politics-heats-up-over-jheeram-valley-verdict-vijay-sharma-attacks-congress/