रायपुर। राजधानी रायपुर में खराब मौसम और कम दृश्यता (visibility) के कारण कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेताओं से भरी इंडिगो की फ्लाइट (6E-5138) को रायपुर एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद उसे नागपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया।फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह और भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास समेत कई प्रमुख नेता सवार थे। सभी सुरक्षित हैं और विमान को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया था।
खराब मौसम के चलते रायपुर में नहीं उतर सकी फ्लाइटः नागपुर डायवर्ट, डिप्टी सीएम साव, पूर्व CM भूपेश समेत कई बड़े नेता थे सवार
