रायपुर की टार फैक्ट्री में फिर लगी आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित टार फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के दौरान फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल घटना में हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

हवा में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर खुला विमान का दरवाजा, भारतीय महिला की मौत

जानकारी के अनुसार, उरला थाना क्षेत्र स्थित Porwal Tar Products फैक्ट्री में प्रोसेसिंग के दौरान टार लीक होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में आग लगने की यह दूसरी घटना है। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने से फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और वहां काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या यूक्रेन का साथ छोड़ रहा अमेरिका? जेलेंस्की के बयान से बढ़ी चर्चा

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि पिछली घटना के बाद सुरक्षा उपायों में कितना सुधार किया गया। अब संबंधित विभागों की जांच और निगरानी पर भी ध्यान दिया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना तकनीकी खामी, टार के रिसाव या किसी अन्य वजह से हुई।