जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए वित्तमंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले के महापल्ली में आयोजित रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से भगवान हनुमान की आराधना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में शामिल होकर वित्तमंत्री ने कहा कि जन्मदिवस के इस विशेष अवसर पर प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और सभी नागरिकों के सुखमय जीवन के लिए प्रार्थना की।

ओपी चौधरी ने जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने वाले नागरिकों, समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है और समाज के विकास के लिए कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण के बीच सुंदरकांड पाठ और पूजा-अर्चना संपन्न हुई। वित्तमंत्री ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेश की उन्नति और जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।