महासम्मेलन हेतु वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को दिया गया आमंत्रण, मंत्री ने सहर्ष किया स्वीकार

Follow Us

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा दिनांक 13 जून 2026 को स्व. बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में आयोजित होने वाले भव्य एनएचएम कर्मचारी महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर संघ के पदाधिकारियों द्वारा लगातार जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर आमंत्रण प्रदान किया जा रहा है।

इसी क्रम में रायगढ़ जिले के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के माननीय वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से सौजन्य भेंट कर उन्हें महासम्मेलन में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। माननीय मंत्री जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए महासम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान माननीय वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि, प्रदेश की सुशासन वाली सरकार कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनशील है तथा कर्मचारियों के कल्याण एवं हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित एनएचएम कर्मचारियों द्वारा माननीय वित्त मंत्री को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई भी प्रेषित की गई।प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ जिला रायगढ़ की जिला अध्यक्ष शकुंतला एक्का, वैभव डीडोडिया, उमेश जोल्हे सहित अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने दिया हैं।