हाथी का तांडव: मनेन्द्रगढ़ टाइगर रिजर्व में दो मज़दूरों को कुचला, मौत से इलाके में दहशत

Follow Us

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ से लगे गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात एक हाथी ने दो श्रमिकों को बेरहमी से कुचलकर मार डाला। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना देवसील गांव की आगे बस्ती की है, जहाँ सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। काम खत्म करने के बाद कुछ मज़दूर आग जलाकर खाना खाने के बाद वहीं आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक विशालकाय हाथी वहाँ आ धमका और उसने सो रहे श्रमिकों पर हमला कर दिया। हाथी के इस अचानक हमले में 22 वर्षीय मज़दूर गौरव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय अमर सिंह ने सोनहत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।