दिल्ली में कांग्रेस नेताओं एवं छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Follow Us

कांकेर। दिल्ली में नीट परीक्षा में पेपर लीक एवं भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं, सांसदों एवं छात्रों के साथ हुई मारपीट के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े नीट पेपर लीक और भ्रष्टाचार ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रही थी, लेकिन प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी तथा अन्य कांग्रेस सांसदों को बर्बरतापूर्वक घसीटा गया और उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान पर सीधा हमला है।

राजेश तिवारी ने कहा कि छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के बजाय केंद्र सरकार ने विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और जनप्रतिनिधियों के साथ बल प्रयोग लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।

जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि नीट पेपर लीक ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के विश्वास को तोड़ दिया है। वर्षों की कठिन मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। जब छात्र अपने अधिकारों और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे, तब उनके साथ मारपीट की गई और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता तथा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मांडवी ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर कार्रवाई करने के बजाय आवाज उठाने वालों पर बल प्रयोग किया जाएगा तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए तथा प्रदर्शन के दौरान छात्रों और कांग्रेस नेताओं के साथ हुई मारपीट की घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए।
आज के इस कार्यक्रम मै एन एस यू आई कार्यकर्ताओ द्वारा भी छात्रों के हित मै बड़ी संख्या मै प्रदर्शन कर अपनी उपस्थिति प्रदान की

आज के इस कार्यक्रम मै प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, प्रदेश सचिव जनक नन्दन कश्यप, विजय ठाकुर, पुरुषोत्तम गजेंद्र, नवली मीना मांडवी, पुरुषोत्तम पाटिल,ठाकुर राम कश्यप, नरेंद्र यादव,सुभद्रा सलाम, महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा बंटी,हेमंत ध्रुव, गफ्फार मेमन,नंदू राठी , रमेश पाण्डे, ब्लॉक अध्यक्ष यासीन करानी, लोमेमेंद्र यादव , सुनील बबला पाडी, हिरवेंद्र साहू , भारती सलाम,मनोज जैन, अजय भास्वानी, नेता विपक्ष नगर पालिका अजय सिंग रेनू, विजय यादव,मतीन खान,गोपाल राठी , वीरेंद्र ठाकुर , पवन कौशिक, भौम सिंह नाग, गणेश सोनी , समरेश सोरी, सरजू शोरी, बबलू देवांगन, पुरुषोत्तम सिंहा,मुकेश तिवारी ,मुन्ना इसहाक अहमद, महेंद्र नायक, कमल नागवंशी, लतीफ मेमन, आलोक श्रीवास्तव,शेष गजबिय, सुमित राय, खोमेन्द्र उइके, विनय ठाकुर, अमन गायकवाड, अमित साहू,रोशन आरा आदि अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे