श्रीलंका दौरे के लिए भारत ए टीम भी घोषित ध्रुव जुरेल कप्तान,छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे को मौका

Follow Us

रायपुर। बीसीसीआई ने इसके साथ ही श्रीलंका के खिलाफ बहु-दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम भी घोषित की है। इस दौरे पर ध्रुव जुरेल टीम की कमान संभालेंगे, जबकि देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान होंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ के रणजी खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे को भी टीम में शामिल किया गया है। आयुष पांडे ने रणजीत ट्राफी में छत्तीसगढ़ से खेलते हुए 7 मैचों में 57 से अधिक की औसत से 573 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक तथा दो अर्धशतक शामिल हैं।

भारत ए टीम- ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर बरार, आकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, एन जगीदशन (विकेटकीपर), अमन मोखाडे, शेख रशीद, जीशान अंशारी।