शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का तांबा तार एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

Follow Us

*वाइंडिंग/तांबा तार चोरी की वारदात का पखांजूर पुलिस ने किया खुलासा*

कांकेर। प्रार्थी रोहित विश्वास, निवासी ग्राम पीव्ही-40 पुरुषोत्तम नगर द्वारा थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10 एवं 11 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात पीव्ही-33 चौक स्थित उसकी वाइंडिंग दुकान से करीब 10-11 किलो तांबा/कापर तार, जिसकी कीमत लगभग ₹12,000/- है, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की कार्यवाही:-
पुलिस अधीक्षक, निखिल राखेचा (भापुसे)जिला उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल (भापूसे) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना पखांजूर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की पतासाजी हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही थी।

विवेचना के दौरान संदेही मुकुल मण्डल पिता दिलीप मण्डल, उम्र 29 वर्ष, निवासी पीव्ही-36 चांदीपुर, थाना पखांजूर के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा उसके निवास पर दबिश दी गई। पूछताछ में आरोपी ने दिनांक 10.08.2026 की रात्रि करीब 12:30 बजे अपनी TVS Raider पीले रंग की बिना नंबर मोटरसाइकिल से पीव्ही-33 चौक स्थित वाइंडिंग दुकान पहुंचकर टीन का दरवाजा साइड से उखाड़कर दुकान के अंदर प्रवेश करना तथा बोरी में रखे कापर तार को चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पीछे छिपाकर रखा गया लगभग 02 किलो वाइंडिंग/तांबा तार, कीमत ₹2,000/- बरामद किया गया। साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया। आरोपी मुकुल मण्डल को दिनांक07.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल कांकेर में निरुद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
मुकुल मण्डल, पिता दिलीप मण्डल, उम्र 29 वर्ष, निवासी पीव्ही-36 चांदीपुर, थाना पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

जप्त सामग्री
▪️ वाइंडिंग/तांबा तार – 02 किलो, कीमत लगभग ₹2,000/-
▪️ घटना में प्रयुक्त TVS Raider मोटरसाइकिल, पीले रंग की, बिना नंबर

पुलिस टीम
निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, थाना प्रभारी पखांजूर
PSI पीपल रांज कंवर, ASI पुरुषोत्तम ठाकुर,डोमेश्वर यामले,सरोजित विश्वास प्रवीण मण्डावी,काशी नेताम,ममता मण्डावी।

कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 को दें। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी बड़े अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्राप्त प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।