रायपुर सेंट्रल जोन में चाकूबाजों पर शिकंजा, 24 घंटे में 5 आरोपी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार,

Follow Us

*गोलबाजार थाने में हुई गुंडा-बदमाशों की परेड*

रायपुर। सेंट्रल जोन पुलिस ने चाकूबाजों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 24 घंटे में 5 व्यक्तियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। प्रशिक्षु DSP अमित कोसमा के नेतृत्व में गोलबाजार, गंज और मौदहापारा थानों की टीम ने कार्रवाई कर आरोपियों से धारदार चाकू बरामद किए। डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में कोतवाली डिवीजन के थाना गोलबाजार, गंज और मौदहापारा क्षेत्र में विजिबल पुलिसिंग और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

7 और 8 सितंबर को हुई कार्रवाई में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान क्षेत्र के लिस्टेड गुंडा-बदमाशों को थाना गोलबाजार में तलब कर उनकी गतिविधियों का जायजा लिया गया और अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। सेंट्रल जोन में विजिबल पुलिसिंग और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी:
1. नितेश सोनी (19) – लालगंगा शॉपिंग मॉल के पीछे, गोलबाजार। तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे से स्टील का चाकू बरामद।
2. अशोक भाण्डेकर (40) – कमाशीपारा, गोलबाजार। आत्मानंद स्कूल की दीवार के पीछे नहरपारा से चाकू बरामद।

थाना मौदहापारा की कार्रवाई में:
3. धन्नू साहू (20) – रामेश्वर नगर, खमतराई। ताज चौक मेकाहारा रोड से लोहे का चाकू बरामद।
4. रविन्द्र साठे (40) – सन्यासीपारा, खमतराई। मेकाहारा अस्पताल एम्बुलेंस स्टैंड के पास से चाकू बरामद।
5. मनोज यादव (34) – रावांभाठा, खमतराई। मेकाहारा अस्पताल सुलभ के पास से चाकू बरामद।