कोरबा। शहर में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर नियंत्रण के लिए नगर पालिक निगम कोरबा ने अपनी निगरानी व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। निगम प्रशासन ने होल्डिंग्स एवं अतिक्रमण शाखा के कामकाज को प्रभावी बनाने के लिए नई जिम्मेदारियां तय करते हुए सभी जोनों में नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। निगम आयुक्त के आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता भूषण राम उरांव को होल्डिंग्स एवं अतिक्रमण शाखा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं सहायक अभियंता सोमनाथ डेहरे को सहायक अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक प्रिंस सिंह को सहायक नोडल अधिकारी और कृष्ण कुमार राठौर को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

