80s रेट्रो अंदाज में नजर आए CM साय और मंत्री, AI तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां

Follow Us

रायपुर। 1980 के दशक के अंदाज वाली एआई तस्वीरों का ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसी ट्रेंड में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी कैबिनेट के कई मंत्री भी शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा की तस्वीरें भी रेट्रो अंदाज में सामने आई हैं। इसके अलावा रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी और टंकराम वर्मा समेत अन्य मंत्रियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

इन एआई तस्वीरों में नेताओं को पुराने दौर के कपड़ों, हेयरस्टाइल, विंटेज बैकग्राउंड और फिल्मी कैमरा इफेक्ट के साथ दिखाया गया है। एआई टूल में सामान्य फोटो अपलोड करने के बाद दिए गए प्रॉम्प्ट के आधार पर तस्वीर को 80s के लुक में बदला जाता है। इसमें चेहरे की पहचान को बनाए रखते हुए डेनिम जैकेट, वार्म लाइट और फिल्म-ग्रेन जैसे इफेक्ट जोड़े जाते हैं। यह ट्रेंड सिर्फ नेताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोग और कलाकार भी अपनी तस्वीरों को पुराने दौर के अंदाज में बदलकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।