CG Crime: ड्राई डे पर बार में शराब बिक्री, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा पुलिस ने जन्माष्टमी के पर घोषित सूखा दिवस के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में प्लैटिनम बार के संचालक और कांग्रेस नेता पलाश मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब की एक बोतल और बिक्री से मिली दो हजार 300 रुपये की नकदी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर को जन्माष्टमी के चलते रायपुर जिले में सूखा दिवस घोषित था। इस दौरान शराब की दुकानों के साथ ही बार में भी मदिरा बिक्री पर रोक थी। मौदहापारा पुलिस को खबर मिली कि गली नंबर 1 में पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से शराब बाहर निकालकर ग्राहकों को बेची जा रही है।

30 सितंबर को खड़गवां होगा क्षय रोग मुक्त घोषित: स्वास्थ्य मंत्री

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बार की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। रात लगभग 10:30 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पलाश मल्होत्रा को पकड़ लिया। तलाशी में 1,150 रुपये मूल्य की 750 मिलीलीटर सिमरन ऑफ मिन्टी जामुन अंग्रेजी शराब की एक बोतल और 2,300 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद शराब व नकदी का कुल मूल्य 3,450 रुपये है।

आरोपी पूर्व में उत्तर विधानसभा युवक कांग्रेस का अध्यक्ष रह चुका है तथा वर्तमान में प्रदेश महासचिव पद का दावेदार है। इस गिरफ्तारी से मामला राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है। पुलिस इस मामले में सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी जांच कर रही है कि मदिरा बाहर पहुंचाने में उसकी क्या संलिप्तता थी। सुरक्षा गार्ड के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जानकारी आबकारी विभाग को भेजकर प्लैटिनम बार का लाइसेंस निलंबित अथवा रद्द करने की सिफारिश करेगी। लाइसेंस निरस्तीकरण पर अंतिम निर्णय आबकारी विभाग लेगा।

CG Crime: अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 लीटर शराब-बीयर जब्त