Cabinet Decision: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, अब DA में 2% का होगा मुनाफा

Follow Us

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की नई बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। इससे पहले अक्तूबर में डीए को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हुआ था। उस बढ़ोतरी का एरियर भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया गया था, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ मिला था। सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों पर भी लागू होगी।