बड़ी ख़बर: आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम पीएम मोदी का संबोधन, ‘महिला आरक्षण’ पर हो सकता है बड़ा एलान

Follow Us

नई दिल्ली। आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। जहां इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना जताई जा रही है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। आपको बता दन की पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा सस्ती और आसानी से उपलब्ध होंगी। वहीं, 12 मई की रात 8 बजे दिए गए अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी देशवासियों के साथ साझा की थी।