रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न मोर्चों के नए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। भाजपा ने संगठन के अलग-अलग मोर्चों की जिम्मेदारी अनुभवी नेताओं को सौंपी है। इसमें युवा, महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मोर्चा शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार वैभव बैस को भाजपा युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुभाष तिवारी को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह किसान मोर्चा का प्रभारी पूनम चंद्राकर को बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी लखनलाल साहू को दी गई है। भाजपा ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रभारी के रूप में शिरिष अग्रवाल की नियुक्ति की है। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभारी डॉ. गुलाब टिकरिहा को बनाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी मनोज जैन को सौंपी गई है।
