NEET विवाद पर CJP को BJP सांसद बांसुरी स्वराज का जवाब, बोलीं- ‘ढाई घंटे में भी अपनी मांगें नहीं लिख पाए प्रदर्शनकारी’

Follow Us

नई दिल्ली। NEET विवाद और CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने CJP के प्रदर्शन और संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। बांसुरी स्वराज ने दावा किया कि जब CJP प्रदर्शनकारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे थे, तब उनसे अपनी मांगें लिखित रूप में देने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों की सूची तैयार करने में करीब ढाई घंटे लगा बैठे।

बीजेपी सांसद ने कहा कि बैठक के दौरान सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया था कि बातचीत के जरिए समाधान निकालने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदर्शनकारियों से आंदोलन रोकने की अपील की गई थी और उन्होंने इसका आश्वासन भी दिया था, लेकिन बाद में वे अपनी बात से पीछे हट गए। बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान कई भ्रामक दावे किए गए। उन्होंने कहा कि 12 साल की बच्ची के घायल होने जैसे दावों को गलत तरीके से पेश किया गया।

उन्होंने अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर लगाए गए आरोपों को भी निराधार बताया। बांसुरी स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को देश का भविष्य मानते हैं और छात्रों के हित सरकार की प्राथमिकता हैं।