रायगढ़ में सड़क किनारे खड़ी बाइक में लगी आग, फाइनेंस एजेंट की बाइक जलकर राख

Follow Us

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में मंगलवार दोपहर एक खड़ी मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।घटना शहर के कार्मेल स्कूल के पास स्थित आदित्य बिजनेस पार्क कॉम्प्लेक्स के सामने की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी बाइक से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग भड़क गई। प्रारंभिक आशंका है कि आग लगने की वजह पेट्रोल लीक या इंजन में तकनीकी खराबी हो सकती है। बाइक श्रीराम फाइनेंस में कार्यरत एक एजेंट की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका और बाइक पूरी तरह नष्ट हो गई।