पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी शेखर यादव गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि शपथ ग्रहण के दिन आरोपी ने फोन कर 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी शेखर यादव बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र का निवासी है। सूचना मिलने के बाद से संग्रामपुर पुलिस लगातार सक्रिय थी। एसपी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करेंगे।
Bihar: सीएम सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण के दिन मिली थी जान से मारने की धमकी, गुजरात से आरोपी हुआ गिरफ्तार
