बिग बॉस 20: काशवी के जाने के बाद लव और स्काउट में बढ़ी तकरार, रिश्ते को लेकर हुई तीखी बहस

Follow Us

मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में काशवी के घर से जाने के बाद लव गिल और स्काउट उर्फ तन्मय के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। वीकेंड का वार एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने घर पहुंचकर उन्हें फटकार लगाई थी और लव को भी उनकी बातों पर सोचने की सलाह दी थी। अब मेकर्स की ओर से जारी प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। लव ने स्काउट पर अचानक अपना रवैया बदलने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें उनकी चुप्पी से दुख पहुंच रहा है।

वीडियो में लव स्काउट से सवाल करती हैं कि जब वह उनके साथ कभी हार न मानने की बात कहते थे, तो अब ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं। इस पर स्काउट नाराज होकर कहते हैं कि वह सुबह से धैर्य के साथ स्थिति संभालने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी तरफ से काफी प्रयास कर चुके हैं। स्काउट का कहना है कि काशवी ने साफ बताया है कि इन घटनाओं से उनका परिवार निराश है। वहीं, बातचीत के दौरान आम्रपाली भी लव को समझाने की कोशिश करती नजर आती हैं। काशवी के जाने के बाद दोनों के बीच बढ़ती दूरी और इस बहस ने शो में नए विवाद को जन्म दे दिया है। अब आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि लव और स्काउट के रिश्ते में आगे क्या मोड़ आता है।