भीम ऐप की ‘मीठी दिवाली’ पहल, हर सातवें लेनदेन से बच्चों की शिक्षा को मिलेगा सहारा

Follow Us

रांची। भीम पेमेंट्स ऐप ने ‘मीठी दिवाली 2026’ अभियान के तीसरे संस्करण के तहत सामाजिक संस्था गूंज के साथ साझेदारी की है। 19 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में उपयोगकर्ताओं के हर सातवें लेनदेन पर जरूरतमंद बच्चों को स्कूल किट उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा।एनपीसीआई भीम की इस पहल का उद्देश्य डिजिटल भुगतान को बच्चों की शिक्षा से जोड़ना और उन्हें पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में मदद करना है। अभियान के जरिए लोगों को रोजमर्रा के भुगतान के लिए भीम ऐप का इस्तेमाल करने और सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

एनपीसीआई भीम के कारोबार प्रमुख गौरव कोचर ने कहा कि दिवाली की असली खुशी दूसरों के जीवन में खुशियां लाने में है। वहीं, गूंज के संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक अंशु गुप्ता ने इसे तकनीक और सामाजिक भागीदारी का बेहतर उदाहरण बताया। सोचीयर्स के सह-संस्थापक एवं सीईओ मेहुल गुप्ता ने भी त्योहारों की खुशियां साझा करने और डिजिटल लेनदेन के जरिए सामाजिक योगदान देने की पहल की सराहना की