बस्तर के खेत होंगे डिजिटल, मोबाइल ऐप से तैयार होगा फसल और रकबे का रिकॉर्ड

Follow Us

बस्तर। बस्तर के किसानों के लिए खेती से जुड़ी जानकारी अब पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। भारत सरकार की डिजिटल क्रॉप सर्वे योजना के तहत खेतों की गिरदावरी मोबाइल ऐप और जियो-लोकेशन के माध्यम से की जा रही है। सर्वेक्षक खेतों तक पहुंचकर फसल, रकबे और मौके की तस्वीरें ऐप पर अपलोड कर रहे हैं, जिससे रिकॉर्ड अधिक सटीक बनेगा।

सरकारी नौकरी-ठेके का झांसा: एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ शिकायत

सर्वे के बाद पटवारी स्तर पर जानकारी का सत्यापन किया जाएगा, जिससे कागजी रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति के बीच अंतर आसानी से पकड़ा जा सकेगा। इस डिजिटल रिकॉर्ड से फसल नुकसान का आकलन, बीमा दावों का निपटारा, राहत राशि तय करने और सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक तेजी से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

जिले में करीब 3.08 लाख प्लॉटों के सर्वे का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 80 हजार प्लॉटों का सर्वे और 22 हजार प्लॉटों का सत्यापन पूरा हो चुका है। वहीं, बस्तर संभाग के सात जिलों में 1.54 लाख हेक्टेयर से अधिक धान का रकबा दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि किसान भी ऐप के जरिए अपनी फसल की गिरदावरी कर सकेंगे।

बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सलियों का हथियारों का जखीरा मिला