बस्तर को मिली आधुनिक वाहन स्क्रैपिंग सुविधा की सौगात

Follow Us

जगदलपुर। बस्तर क्षेत्र के औद्योगिक एवं पर्यावरणीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में छग इको रिसाइक्लर्स प्राइवेट लिमिटेड को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा Registered Vehicle Scrapping Facility (RVSF) के संचालन हेतु आधिकारिक अनुमति प्रदान की गई है। कंपनी द्वारा ग्राम तुसेल, जगदलपुर (बस्तर) में अत्याधुनिक तकनीकों एवं पर्यावरण मानकों से युक्त वाहन स्क्रैपिंग केंद्र स्थापित किया गया है, जिसकी वार्षिक क्षमता 15,000 वाहनों के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण (Scrapping) की है।

सुविधा में वाहन स्क्रैपिंग से पूर्व सभी प्रदूषणकारी तत्वों (Depollution) जैसे इंजन ऑयल, गियर ऑयल, ब्रेक फ्लूइड, कूलेंट, बैटरी, टायर एवं अन्य खतरनाक पदार्थों को सुरक्षित तरीके से पृथक किया जाता है तथा उसके पश्चात आधुनिक मशीनों द्वारा वाहन को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से रिसाइक्लिंग हेतु भेजा जाता है। भारत सरकार की Vehicle Scrappage Policy का मुख्य उद्देश्य पुराने, अनुपयुक्त एवं अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़कों से हटाकर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, प्रदूषण कम करना, ईंधन दक्षता सुधारना तथा वाहन उद्योग एवं पुनर्चक्रण (Recycling) क्षेत्र को प्रोत्साहित करना है। इस नीति के अंतर्गत वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के बदले उचित मूल्य, स्क्रैपिंग प्रमाणपत्र तथा नए वाहन क्रय पर विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, अधिकृत RVSF में वाहन स्क्रैप करवाने का एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी है कि वाहन स्वामी भविष्य में होने वाले संभावित कानूनी जोखिमों से सुरक्षित हो जाते हैं। अक्सर देखा गया है कि पुराने एवं अनुपयोगी वाहनों को अनधिकृत एवं असंगठित कबाइ संचालकों (Unorganized Scrappers) को बेच दिया जाता है, जो कई मामलों में ऐसे वाहनों अथवा उनके प्रमुख हिस्सों को आगे अन्य व्यक्तियों को बेच देते हैं। ऐसी परिस्थितियों में यदि उक्त वाहन या उसके दस्तावेज़ किसी अवैध गतिविधि, अपराध अथवा अन्य गैर-कानूनी कार्यों में प्रयुक्त हो जाते हैं, तो वाहन का पंजीकृत स्वामी अनावश्यक कानूनी जटिलताओं एवं जांच का साम कर सकता है।