सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर अरुण वोरा ने दी बधाई

Follow Us

दुर्ग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अरुण वोरा ने कहा कि सुखदेव भगत का लंबा राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती और दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

दशरंगपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की गूंज, विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी के विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मजबूत संगठन ही जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से सामने रखने का माध्यम है। उन्हें विश्वास है कि भगत के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नई ऊर्जा और उत्साह के साथ जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएगी। अरुण वोरा ने सुखदेव भगत के सफल एवं सार्थक कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।